Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरराशन वितरण में अनियमितता पर कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन

राशन वितरण में अनियमितता पर कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र व मुफ्तीगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुंडी गांव में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर दर्जनों कार्ड धारकों ने कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा जांच की मांग उठाई। मुफ्तीगंज ब्लॉक के कुंडी गांव निवासी सर्वेश राय के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्डधारकों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी केराकत को एक दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश राय के साथ आशीष राय, अमित राय,  संजय राय, मंजू राय, राम अवध राय, अभिषेक, विजय राय, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश राय, प्रकाश, अरुण राय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।