Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररावण के अत्याचार से संसार में मचा हाहाकार

रावण के अत्याचार से संसार में मचा हाहाकार

जौनपुर धारा, शाहगंज। ऐतिहासिक श्रीरामलीला समिति के तत्वाधान में नगर के गांधीनगर कलेक्टरगंज स्थित मंच पर शुक्रवार की देर शाम अगहन माह की धनुष यज्ञ लीला मंचन के दूसरे दिन की लीला संपन्न हुई। वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाट्य कला में रावण के जन्म, विवाह, लंका विजय, और संसार में उसके अत्याचारों से व्याप्त हाहाकार की झलकियां प्रस्तुत की गई। रावण के जीवन चित्रण को देख रामभक्त मुग्ध रहे। रामलीला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती के साथ ही दूसरे दिन की लीला का मंचन प्रारंभ हुआ जिसमें आदर्श राजेश्वरी रामलीला मंडली वृंदावन के कलाकार द्वारा मंच पर महाराजा मनु-शतरूपा तप, प्रताप-भानू की कथा, रावण कुंभकरण विभीषण जन्म, रावण विवाह, लंका पर रावण का आधिपत्य, मेघनाथ विजय, रावण का अत्याचार और पृथ्वी पुकार की लीला खेली गई। लंकाधिपति रावण के तीनों लोकों में बढ़ते अधर्म, अनाचार और अत्याचार की झलकियां देख रामभक्तों ने लीला का आनंद उठाया। वहीं मल्लिका म्यूजिकल जागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गणपति वन्दन, माता गौरा नृत्य झांकी, जयकाली नृत्य झांकी, शिव पार्वती और राधा कृष्ण भक्ति झांकियों ने श्रोताओं को खासा आकर्षित किया।