Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराम के वन जाते ही अयोध्या में छायी उदासी

राम के वन जाते ही अयोध्या में छायी उदासी

  • सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप की झलक है रामलीला

जौनपुर धारा, खुटहन। आदर्श रामलीला धर्म मण्डल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के अभिनेत्ााओं के द्वारा गुरुवार की रात राम वन गमन की लीला का बेहतरीन मंचन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण और जगत जननी देवी सीता को वन जाते देख पूरी अयोध्या में मायूसी छा गई। राजा दशरथ का पुत्र के वियोग में विह्वल होकर प्राण त्याग देंने की लीला देख दर्शक अपने अंशू नहीं रोक सके। सरयू तट पर केवट राम संवाद में केवट के निस्वार्थ श्रद्धा और अगाध प्रेम देख दर्शक भक्तिमय होकर जयकार करने लगे। रामलीला का शुभारंभ सेवानिवृत्त पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप का दर्शन हमें रामलीला कराती है। कहा कि हम सभी महान धार्मिक ग्रंथ रामायण व रामचरित मानस के सभी देव और दानवों के बिषय में जानते हैं। इसके पीछे मंच और अभिनेताओं का बहुत बड़ा योगदान है। एक छोटा बच्चा भी जानता है कि राम भगवान हैं और रावण राक्षस। उन्होंने कमेटी सदस्यों का भी उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्रा, हर्षित पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, अजय महराज, पवन पांडेय, अवधेश सिंह, अखिलेश उपाध्याय, अर्पित, अंश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संचालन संगम पाण्डेय ने किया।