Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराधेश्याम को अंगवस्त्रम पहनाकर जिलाधिकारी ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

राधेश्याम को अंगवस्त्रम पहनाकर जिलाधिकारी ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

जौनपुर।जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के समक्ष जनसुनवाई के दौरान फरियादी राधेश्याम यादव निवासी चक इंग्लिस हैदर हुसैन बरेठी विकास खण्ड बरसठी के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वे दोनों आंख से दिव्यांग होने के साथ ही अत्यन्त गरीब है, उनके पास रहने के लिए आवास भी नही है। आवास और दिव्यांग पेन्शन के आवेदन के दौरान आधार कार्ड की मांग की जाती है आधार कार्ड न होने के कारण दिव्यांग पेंशन और मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे है।  उक्त प्रार्थना पत्र को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने फरियादी राधेश्याम यादव को राजकीय वाहन से भेजकर 01घण्टे के भीतर आधार कार्ड बनवाते हुए नियमानुसार दिव्यांग पेंशन और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने हेतु प्रक्रिया शुरू करा दी गयी। जिलाधिकारी ने राधेश्याम को अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए हरसंभव मदद हेतु आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा राधेश्याम को इलेक्ट्रानिक ब्लाइंन्ड स्टीक भी प्रदान किया गया और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ त्वरित राहत दिलाई जाए। राधेश्याम के द्वारा त्वरित गति से सुनवाई होने पर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।