Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुररात्रि भ्रमण कर जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल

रात्रि भ्रमण कर जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कम्बल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में अलाव, रैनबसेरा की स्थिति को जानने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गत रात्रि जेसीज चौराहा, जिला अस्पताल, रोडवेज, जौनपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गरीब एवं असहायों को कंबल वितरित किया गया और लोगों से उनका हाल-चाल जाना। नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को निर्देशित किया की शासन की मंशा के अनुरूप शीतलहर से बचने के लिए संपूर्ण व्यवस्था की जाए, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि शीतलहर को देखते हुए विभिन्न तिराहों एवं चौराहों पर अलाव जलवाना सुनिश्चित करें।