Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारनौकरियाँराज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान में कई पद पर निकली भर्ती

राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान में कई पद पर निकली भर्ती

राजस्थान के कैंडिडेट्स के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां के राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान में कई पद पर भर्ती निकली है. वे कैंडिडेट्स जिनके पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा हो, वे इनके लिए अप्लाई कर सकते हैं. राजस्थान के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पद भरे जाएंगे. इन भर्तियों के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं. आवेदन शुरू होंगे 24 नवंबर 2022 से. एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

राजस्थान के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – sihfwrajasthan.com इसके अलावा इन वेबसाइट्स पर जाकर भी अप्लाई किया जा सकता है – sihfwrajasthan.com और rajswasthya.nic.in

इतने पद पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3209 पद भरे जाएंगे. इनमें से 1289 पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं और 2020 पद फार्मासिस्ट के हैं. डिटेल्स जानने के लिए ऊपर बतायी गई वेबसाइट्स पर जा सकते हैं. ये भी जान लें कि इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 दिसंबर 2022 है.

कौन है आवेदन के लिए योग्य

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उसका जीएनएम कोर्स या इसके बराबर कोई दूसरा कोर्स किया होना जरूरी है. नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है. वहीं फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा होने के साथ ही राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. हां तक आयु सीमा की बात है तो इनके लिए आयु सीमा 18 से 40 साल रखी गई है. इन भर्तियों के लिए चयन डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के आधार पर होगा.

देना होगा इतना आवेदन शुल्क

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और बीपीएल कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 250 रुपये है.