Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने किया चार सड़क परियोजना का शिलान्यास

राज्यमंत्री ने किया चार सड़क परियोजना का शिलान्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के चार सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। उक्त सड़क सम्पर्क मार्ग पंडित दीनदयाल योजना के अन्तर्गत कार्यदाई संस्था लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाया ज़ा रहा है। जिन सड़को का शिलान्यास हुआ उसमे प्रमुख रूप से नगर क्षेत्र के सरफराजपुर सड़क सम्पर्क मार्ग जिसका अनुमानित लागत 59.42लाख रूपये है। विकास खण्ड करंजाकला के लाडलेपुर सम्पर्क मार्ग जिसकी अनुमानित लागत 44.10लाख रूपये विकास खण्ड शाहगंज में ग्राम पोरईकला चौरसिया एवं राजभर बस्ती सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य जिसका अनुमानित लागत 48.84 लाख रूपये विकास खण्ड शाहगंज के ग्राम अब्बोपुर में बिन्द बस्ती सड़क सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य लाडलेपुर में शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है। विकास कार्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। इस क्षेत्र कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहाँ कोई न कोई विकास कार्य न हुआ हो चाहे व किसी जाती सम्प्रदाय का क्षेत्र हो। सरकार की ज्ाो भी योजना चल रही है। उस योजना का लाभ समाज के गरीब व कमजोर वर्गो के लोगो को मिल रहा है। यही सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करता है। शिलान्यास के कार्यक्रम प्रमुख रूप से प्रदीप तिवारी, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र त्यागी, संजय पाठक, इंद्रराज पाल, राधेश्याम पाल, दिनेश गौतम, रामेश्वर सिंह, अमित पाल, इंद्रजीत प्रजापति आदि लोग रहे।