Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरठण्ड लगने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

ठण्ड लगने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत सजईंकला गांव में एक बगीचे में रविवार की सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मरा पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, मुख्य आरक्षी चालक विनोद कुमार द्विवेदी व हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर वहीं पर गड्ढा खोदवाकर राजकीय सम्मान के साथ दफन करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पक्षी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है।