Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनराजपाल यादव पर लगा छात्र को स्कूटर से टक्कर मारने और गालीगलौज...

राजपाल यादव पर लगा छात्र को स्कूटर से टक्कर मारने और गालीगलौज करने का आरोप

संगम नगरी प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग के दौरान हास्य कलाकार राजपाल यादव पर एक छात्र ने स्कूटर से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, राजपाल यादव ने भी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि यह मामला कर्नलगंज थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बालाजी का आरोप है कि विश्वविद्यालय बैंक रोड के पास वो किताबें खरीद रहा था और वहीं पर फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान हास्य कलाकार राजपाल यादव स्कूटर चला रहे थे, और वह उसे ठीक से नहीं चला पा रहे थे और उन्होंने उसकी मोटर साइकिल पर टक्कर मार दी। आरोप है कि छात्र द्वारा इसका विरोध करने पर एक्टर की यूनिट के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही कथित तौर पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं, दूसरी तरफ शूटिंग में बाधा डालने के आरोप में कर्नलगंज थाने में प्रतियोगी छात्र बालाजी के खिलाफ शिकायत की गई है। आरोप है कि मना करने के बादजूद छात्र अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। रोके जाने पर वह यूनिट के लोगों से मारपीट करने लगा, जिसके चलते शूटिंग करने में दिक्कत हुई।