जौनपुर धारा, जौनपुर। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर मंगलवार को निकाली गई एकता रैली के दौरान हुए मुकदमें को लेकर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जिला प्रशासन उनके ऊपर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग व ज्यादा भीड़ को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, जो मेरे विपरित महज विद्वेष की भावना के कारण की गई है। वहीं इस मामले में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा प्रशासन को पहले ही पूरी जानकारी दी गई थी प्रशासन की अनुमति व प्रशासन के सहयोग द्वारा पूरा कार्यक्रम संपन्न किया गया है। इसमें कहीं ना कहीं वर्तमान सत्ताधारी नेताओं के राजनीतिक विद्वेष के कारण मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन का सहयोग प्रदान करने के लिये धन्यवाद भी ज्ञापित किया। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के लिए काफी कुछ किया था उनकी याद में पूरे देश में जगह-जगह रन फॉर यूनिटी के लिए आयोजन किए गए थे। ऐसे में मेरे द्वारा भी यह आयोजन किया गया था। मेरे ऊपर जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं वह कहीं ना कहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दल के दबाव में यह किया गया है। उन्होने कहा कार्यक्रम के पूर्व सुबह ही कोतवाल से वार्ता हुई थी और उन्होंने कहा कि कुछ अन्य पार्टियों के लोग भी सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण करने वाले हैं। आप थोड़ा विलंब से रैली निकाले उसका भी मैंने पूरी तरह पालन किया। बावजूद इसके मेरे ऊपर मुकदमा करना सत्ताधारी लोगों के इशारे पर किया गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया मुकदमा : धनंजय सिंह

Previous article
Next article

