Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनरश्मिका ने फोटोज शेयर कर दिखाई पैर की चोट

रश्मिका ने फोटोज शेयर कर दिखाई पैर की चोट

साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी ब्लॉकब्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह ईद पर रिलीज होने वाली मच-अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की पहली बार जोड़ी बनने जा रही है। इसी बीच बीते दिन खबर आई थी कि वह जिम में घायल हो गईं और उनके पैर में चोट लग गई। रश्मिका मंदाना को चोट लगने की वजह से फिल्म ‘सिकंदर’की शूटिंग रोक दी गई थी। अब रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चोटिल पैर की तस्वीरें शेयर करते हुए ये बात कही है। रश्मिका मंदाना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि उनके पैर में चोट लगी है और वह निराश नजर आ रही हैं।इन फोटोज के साथ रश्मिका मंदाना ने लिखा है, ‘मुझे नया साल मुबारक हो गया। मैंने जिम को खुद को घायल कर लिया। अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए हॉप मोड में हूं या भगवान ही जाने। ऐसा लगता है कि मैं थामा, सिकंदर और कुबेरा के सेट पर पर एक पैर से कूद-कूदकर जाऊंगी। मेरे डायरेक्टर्स को देरी के लिए माफी। मैं जल्द ही वापस आऊंगी, बस ये सुनश्चित कर लूं कि मेरे पैर एक्शन के लिए फिट हैं या कम से कम कूदने के लिए फिट हैं। इसी बीच अगर आपको मेरी जरूरत होगी। मैं एक कोने में मौजूद रहूंगी। ए आर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों स्टार्स 10 जनवरी से इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू करने वाले थे लेकिन अब रश्मिका मंदाना के पैर में चोट लगने से इसे रोकना पड़ा है।