Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुररवीन्द्र नाथ शर्मा ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार

रवीन्द्र नाथ शर्मा ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार

जौनपुर धारा, जौनपुर। होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर में प्रधानाचार्य राम नयन सिंह के 31 मार्च को सेवा निवृत्त होने के बाद वरिष्ठ प्रवक्ता रवीन्द्र नाथ शर्मा ने शनिवार को प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक राम प्रताप सिंह ने वरिष्ठ शिक्षकों की सहमति व प्रबंध समिति के निर्णयानुसार प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा। प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करने के बाद रवीन्द्र नाथ शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक कर एक अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन सत्र सुव्यवस्थित संचालन के विषय में कार्य योजना पर बिचार विमर्श किया। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन, विद्यालय में पठन पाठन व अनुशासन पर बल दिया। इस अवसर पर शिक्षक डा. देवेन्द्र नाथ दीक्षित, धर्मचंद्र गुप्ता, जय प्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, हरीश यादव, विकास गुप्ता, देवी प्रसाद पांण्डेय, नवनीत यादव, राम बाबू यादव, वरिष्ठ लिपिक आलोक सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।