Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़े स्कूली बच्चे और पुलिसकर्मी

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़े स्कूली बच्चे और पुलिसकर्मी

  • थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता की दौड़ का किया शुभारंभ

मुंगराबादशाहपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मी और सिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय व प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मैराथन सिटी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर कटरा से होते हुए प्रतापगढ़ रोड चुंगी पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय, प्रबंधक आलोक गुप्ता, एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल विनीता शुक्ला, कोमल सिंह, पंकज मिश्रा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, रामचंद्र सिंह, सतेन्द्र शाह, राम भरोस व प्रदीप कुशवाहा सहित स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं ने भाग लिया। थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है। हम सभी को एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिसमें उन्होंने लोगों को एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक किया।मैराथन और जागरूकता रैली में भाग लेने छात्रों में शिवम् विश्वकर्मा,आयूषी गुप्ता, कृतज्ञ, कृष्ण, ओम, रिशा, शिवांगी, आराध्या, साक्षी, अतिया, आकांक्षा व ज्योतशना आदि को थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय, प्रबंधक आलोक गुप्ता व प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।