Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररद्द किया जाए बरेली में शिक्षक के ऊपर दर्ज एफआईआर

रद्द किया जाए बरेली में शिक्षक के ऊपर दर्ज एफआईआर

जौनपुर। सरदार सेना ने राज्यपाल को नामित पांच सुत्रीय ज्ञापन अतरिक्त एसडीएम नवीन सिंह को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर बीते दिनों पांच हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के विलय किये जाने का आदेश पारित किया गया, जो क्रियान्वयन में है। फल स्वरूप उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, फतेहपुर, रायबरेली सहित समस्त प्रभावित जनपदों में 50′ से ज्यादा बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। अपने गांव से कई किलोमीटर दूर नन्हे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश की अधिकांश आबादी शिक्षा से वंचित हो रही है, जो आरटीई का खुला उल्लंघन है। आगे कहा कि हाल में ही बरेली जनपद के बहेड़ी में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल इण्टर कॉलेज के अध्यापक डॉक्टर रजनीश गंगवार ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुकता गीत सुनाया, जिसको लेकर बरेली पुलिस द्वारा उनके ऊपर एफआईआर कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने यह मांग किया कि सरकार दोनों मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञापन में निम्नवत पांच सूत्रीय मांग किया गया।