Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुररणजी ट्रॉफी में भी छा गए सूर्यकुमार यादव

रणजी ट्रॉफी में भी छा गए सूर्यकुमार यादव

टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। मंगलवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच शुरू हुए रणजी मैच में सूर्यकुमार यादव ने 90 रनों की तूफानी पारी खेली। करीब 3 साल के बाद सूर्यकुमार की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हो रही है, जो धमाकेदार रही।

32 साल के सूर्यकुमार यादव ने 80 बॉल में 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए और 1 छक्का भी लगाया। सूर्या ने करीब 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन वह 90 के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट हो गए। रणजी मैच में भी सूर्यकुमार यादव का तेवर कम नहीं हुआ और उन्होंने आक्रामक खेल ही दिखाया। अपनी पारी में सिर्फ 45 डॉट बॉल खेलीं और अधिकतर रन बाउंड्री से ही बनाए। सूर्यकुमार यादव की 3 साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी दमदार रही है। बता दें कि साल 2022 में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए सबसे दमदार प्लेयर रहे हैं। टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला है, जबकि वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने दमदार पारियां खेली हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव को अभी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। रणजी ट्रॉफी में अगर वह दमदार खेल दिखाते हैं तो टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर के लिए एक बेहतरीन च्वाइस हो सकते हैं। जिस फॉर्म और कॉन्फिडेंस के साथ सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं, ऐसे वक्त में टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू होना शानदार हो सकता है।