Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुररचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

रचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को रचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टीडीपीजी कालेज के प्रो.अरूण चतुर्वेदी तथा विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब सूरज के पूर्व अध्यक्ष एमजेएम संतोष कुमार साहू बच्चा रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में देव साहू, गुब्बारा दौड़ में रिया सोनकर, केला दौड़ में आदित्य मौर्या, जलेबी दौड़ में कांता तिवारी, सुई-धागा दौड़ में खुशी मौर्या, टॉफी दौड़ में मो.मजाहिर, मेढ़क दौड़ में मो. आसिफ, टोकरी में बॉल डालना खुशी मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रो.अरूण चतुर्वेदी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मक कला को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। आगे कहा कि समाज को इस तरह के बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में वि़द्यालय के प्रवक्ता डॉ.संतोष कुमार सिंह, सचिन यादव, नीरज तिवारी, प्रधानाचार्य गौतम चन्द्र, विशेष शिक्षक रविरंजन, दामिनी यादव, नीतू यादव, होरेन्द्र, लाल साहब यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन व आभार नसीम अख्तर द्वारा किया गया।