Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसपा का प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनो को बंधाया ढांढस

सपा का प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनो को बंधाया ढांढस

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के बभनौटी मोहल्ला निवासी अजय प्रजापति और भाई अंकित प्रजापति की निर्मम हत्या को लेकर लखनऊ से सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शोकाकुल परिवार से मिला। घटना की निंदा करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आठ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर पीड़ित फूलचंद प्रजापति के घर पहुंचा। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी परिवार को न्याय दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराएगी।इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50लाख रुपए की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिलाने की सपा मांग करेगी। चेयरमैन वसीम अहमद ने मृतकों की बहन विनीता को नगर पंचायत में संविदा पर नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल, सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दिनेश प्रजापति, रामसूरत प्रजापति प्रदेश महासचिव मजदूर सभा, डा.रामगोविंद प्रजापति, दिलीप प्रजापति, ऋषि राज यादव, चेयरमैन वसीम अहमद, मो.सलीम, सतीश यादव, राकेश यादव, अमित सोनकर आदि शामिल रहे।