Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अश्वनी सिंह का चयन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अश्वनी सिंह का चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विकास खंड के कुशहा द्वितीय गांव निवासी अश्वनी सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में नेशनल लेवल पर चयन हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महंतराय दास पीजी कॉलेज गाजीपुर में आयोजित अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में अश्विनी सिंह ने ताइक्वांडो खेल में अण्डर 87किलोग्राम भार वर्ग में टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वर्ण पदक अर्जित किया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में नेशनल लेवल के लिए चयन हुआ, जो पटियाला में होना सुनिश्चित हुआ है और इसकी संभावित तिथि 20दिसम्बर है। उनके  चयन होने पर कोच आनन्द कुमार, प्रदीप प्रजापति, राजन सिंह, वरुण सिंह, शिवांग सिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने शुभकामनाएं दी।