Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुई बालक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सम्पन्न हुई बालक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

सिकरारा। शेरवा स्थित आझू राय इण्टर कालेज पर रविवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बीच संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100मीटर में आर्यन यादव लखौवां प्रथम, सत्यम बढ़ौली द्वितीय, 200मीटर में आर्यन यादव प्रथम, आकाश यादव, द्वितीय बालिका वर्ग 200मीटर दौड़ दीपिका सिंह, सिकंदरा प्रथम रागनी डिहजहनीय द्वितीय बालिका वर्ग 100मीटर रुचि प्रथम सादात, बिंदुली पूजा सिकंदरा, द्वितीय बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ राहत प्रथम डमरुआ, हिमांशु डिहजहनीया द्वितीय, कबड्डी में यूपीएस बालक वर्ग कम्पोजिट लखऊआ में प्रथम डमरूआ द्वितीय दौड़ 400मीटर बालक वर्ग यूपीएस कंपोजिट लखउआ प्रथम सौरभ, कंपोजिट डमरुआ द्वितीय कबड्डी में यूपीएस बालक वर्गकंपोजिट लखऊआ प्रथम कंपोजिट डमरुआ द्वितीय, खो खो में बालिका वर्गरिठी प्रथम, खपरहा द्वितीय लोक नृत्य व लोक गीत में कंपोजिट स्कूल भरतपुर एकांकी में देहजुरी विजेता रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह व संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह देव ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीईओ अजीत कुमार सिंह ने सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रमुख रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, जूनियर हाई स्कूल के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पाण्डेय, हर्ष सिंह, अवनीश सिंह, देवेंद्र सिंह, रुचि, प्रतिभा सिंह, निर्मला यादव, सरिता विश्वकर्मा, निर्णायक मंडल में रामचंद्र यादव, वरुण मिश्रा, आदि रहे।