जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। यूपीएससी परीक्षा 2022 में 64वां स्थान प्राप्त करने पर अनिरुद्ध पाण्डेय उर्फ शिवम का किल्हापुर तरहठी ग्राम में एडवोकेट अनमोल दुबे, राजू दुबे समेत उनके ननिहाल पीसीएस प्रमोद दुबे के आवास पर अनेक सम्भ्रांत लोगों ने बाजे गाजे के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज के बशीरपुर ग्राम के मूल निवासी अनिरुद्ध पाण्डेय पुत्र आदर्श पाण्डेय जैसे ही अपने ननिहाल स्व. भगौती प्रसाद दुबे के यहाँ किल्हापुर तरहठी में पहुंचे तो स्वागत करने वालों का तांता लग गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अनिरुद्ध ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। आज के युवाओं को भी कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने आगे बताया कि टैगोर टाउन, प्रयागराज में रहकर शिक्षा ग्रहण किया है। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता विमल प्रताप सिंह, अनिल चौवे, शीतला पाठक, बालकृष्ण, राजू दुबे, अनमोल दुबे, चंद्रेश गुप्त, सुरेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में अनिरुद्ध पाण्डेय को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
― Advertisement ―
Jaunpur: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू
जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जौनपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना...
यूपीएससी परीक्षा में 64वीं रैंक मिलने पर अनिरुद्ध का हुआ भव्य स्वागत

Previous article
Next article


