Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवती ने मांगी लिफ्ट, फिर बाईक लेकर हुई चंपत

युवती ने मांगी लिफ्ट, फिर बाईक लेकर हुई चंपत

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। किसी की मदद करना युवक के लिए उस समय मंहगा साबित हुआ जब युवती ने बाईक सवार युवक से लिफ्ट मांगी फिर युवती झांसा देकर युवक की बाईक लेकर फरार हो गई। भुक्तभोगी बाइक चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। घटना गुरुवार की सुबह करीब 10बजे की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर के गोसाईं का पूरा गांव निवासी अखिलेश गिरी अपने घर से मछलीशहर की और अपने बाईक से जा रहे थे। जैसे ही वह जौनपुर नेशनल हाईवे पर गोविन्दासपुर के पास पहुंचे ही थे कि ओवरब्रिज के नीचे खड़ी एक युवती ने अखिलेश गिरी को हाथ देकर रोका और सतहरिया तक चलने के लिए मदद मांगी। बाईक सवार युवक ने युवती को अपने बाईक पर बैठा लिया। सतहरिया पहुंच कर युवक ने गाड़ी से युवती को उतारा और पान खाने लगा। गाड़ी में चाभी लगी हुई थी, तत्काल युवती गाड़ी स्टार्ट कर तेज रफ्तार से बाइक लेकर मछली शहर की ओर फरार हो गई। घटना से अखिलेश गिरी हतप्रभ होकर जोर जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। वह तुरंत पास में स्थित सतहरिया पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकीं। थक हार कर वह मुंगराबादशाहपुर थाने आया और घटना की पूरी जानकारी दी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें मिली हुई है। लड़की की पहचान युवक से करा ली गई है जल्द ही युवती पुलिस के गिरफ्त मे होगी।