― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक ने युवती को मारकर किया घायल

युवक ने युवती को मारकर किया घायल

  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुजानगंज। युवती को मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।  प्रभारी निरीक्षक सै. हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में उ.नि. नान्हू यादव मय हमराह द्वारा सना खान उम्र करीब 20 वर्ष को कमरे में बन्द करके पैसे के लेन देन की बात को लेकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देना तथा पेचकस से युवती को मारकर घायल करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमें के आरोपीगण सर्वेश यादव पुत्र अजय कुमार यादव निवासी ग्राम खेतलपुर थाना सिकरारा उम्र 23 वर्ष व पवन धरिकार पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम/मोहल्ला नक्खास सद्भावना पुल थाना कोतवाली जौनपुर उम्र 28 वर्ष को बदलापुर तिराहे से बुधवार को समय 9.30 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. नान्हू यादव, का. सद्दाम हुसैन, संजीव कुमार शामिल रहे। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Share Now...