Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयुवक ने आत्महत्या की नियत से कुएं में लगाई छलांग

युवक ने आत्महत्या की नियत से कुएं में लगाई छलांग

जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कजगांव के जेठपुरा मुहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक मंदबुद्धि युवक ने कुएं में छलांग लगाकरआत्म हत्या का किया प्रयास हुआ। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत बुलवाकर उक्त युवक को कुएं से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। सरफराज अहमद पुत्र मोहम्मद इलियास उम्र 32वर्ष निवासी जेठपुरा थाना जफराबाद मंदबुद्धि का व्यक्ति है, उसने पारिवारिक विवाद के चलते घर के पास स्थित कुएं में आत्महत्या की नियत से छलांग लगा दिया। संयोग अच्छा था कि वह मरा नहीं, बल्कि घायल हो गया। सूचना पाते ही तत्काल जफराबाद  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर यूनिट के सहयोग से उसे बाहर निकलवाकर उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस  घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।