Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक की हत्या के आरोप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

युवक की हत्या के आरोप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव में गुरूवार की रात्रि करीब 2 बजे डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के सड़क पर एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। तत्काल पीआरवी पुलिस की टीम द्वारा घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सीएचसी ले आई जहां पर डाक्टरों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक की पहचान रौनक यादव पुत्र रामआशीष निवासी बलुआ के रुप में किया। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि रौनक का संबंध गांव के ही एक लड़की के साथ चल रहा था, मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के बिरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपित अभियुक्तों शिवम यादव पुत्र विजय यादव, दीक्षा पुत्री विजय नाथ, पूजा पुत्री विजय यादव निवासी बलुआ थाना बदलापुर और विकास पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी औंका थाना बक्शा को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी कर विधिक कार्यवाही करते हुए चारों का चालान न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद हेड कांस्टेबल अमित सिंह, विश्वेश द्विवेदी, कांस्टेबल विपिन यादव, महिला कांस्टेबल उषा देवी थाना बदलापुर शामिल रही।