Homeअपना जौनपुरयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी युवक की गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के पत्तेपुर गांव में सरसों के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां, पत्नी, बच्चों सहित अन्य परिजनों का करुण क्रंदन सुन हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी।

हरिहरपुर गांव निवासी स्वतंत्र कुमार पांडेय डबलू यूनियन बैंक चंदवक में बैंक मित्र हैं। सोमवार सुबह दस बजे बाइक से घर से निकले लेकिन बैंक न जाकर खानपुर थाना क्षेत्र के पत्तेपुर गांव कब कैसे पहुंचे यह पता नहीं चल पा रहा है। दोपहर में पत्तेपुर गांव में स्थित पुराने खंडहर हो चुके स्कूल के पास इनकी बाइक खड़ी थी। कुछ दूरी पर सरसों के खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर सूचना परिजनों को दी। युवक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तहसील केराकत में कार्यरत भाई अरुण कुमार पांडेय बबलू जहां घटना स्थल पर पहुंचे वहीं मां चिंतामणि, पत्नी सरिता, बेटे ओम, बेटी कृतिका, वैष्णवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी व बच्चों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखे नम थी। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि शव मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जल्द ही पूरे घटना क्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here