Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुद्घ स्तर पर किया जा रहा नेपियर घास की बोआई

युद्घ स्तर पर किया जा रहा नेपियर घास की बोआई

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया है कि शासन के द्वारा गोवंशो के संवर्धन और उनके कल्याण के लिए गोशाला के माध्यम से सुविधाएं दी रही है। जिनके लिए शासन के द्वारा अनुमन्य धनराशि भी दी जाती है, जो भी किसान, व्यापारी और अन्य दानदाता है जिनके मन में गोवंशों के प्रति एक संवेदनशीलता लाने के लिए एक मुहिम चलाई गयी है, हम निर्धारित मात्रा में भूसा क्रय भी कर रहे हैं और साथ ही हरे चारे के प्रबंधन के लिए लगातार ग्राम सभा की भूमि पर नेपियर घास की बोआई करा रहे है। जनपद की समस्त गौशालाओं के आसपास नेपियर घास का रोपण इस समय युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया है कि सभी सम्मानितजन अपनी सामर्थ्य तथा स्वेच्छा से भूसा अवश्य दान करें। प्रत्येक तहसील में सर्वाधिक भूसा दान करने वाले कुछ संभ्रांत नागरिकों को जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस समय गर्मी का समय है अपने-अपने छतों पर पानी रखें, थोड़ा दाना रखें, जिससे कि पक्षियों को भी दाना और पानी मिले, उन्होंने सभी से नेपियर घास रोपित करने के लिए अपील भी की। उन्होंने नेपियर घास की उपयोगिता के बारे में बताया कि नेपियर घास कई प्रकार से फायदेमंद है इसकी बुवाई में बेहद कम खर्च आता है। वर्मी कंपोस्ट तथा गोबर के माध्यम से इसकी पैदावार कई गुना बढ़ जाती है। वर्ष में एक बार बोने पर इसे न्यूनतम 6बार काटा जा सकता है।