Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरयातायात माह के अंतर्गत छात्रों को दिलाई गई शपथ

यातायात माह के अंतर्गत छात्रों को दिलाई गई शपथ

  • सुधाकर सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

जौनपुर धारा,गौराबादशाहपुर। पिलखीनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को एक रैली निकालकर लोगों से वाहन प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानी तथा यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। इसके पूर्व महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने छात्र छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित कैसे चले इसके नियम बताए तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। जिसमें हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करना तथा हमेशा वाहन को अपनी बाएं लेन में चलाना इत्यादि शामिल रहे। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी राय, संरक्षक राहुल सिंह, थाने के उपनिरीक्षक रमाशंकर पांडे इत्यादि उपस्थित रहे।