Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र दिवस के अवसर पर आन, बान व शान से फहराया गया...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन, बान व शान से फहराया गया तिंरगा

  • शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर धारा,खेतासराय। पूरे भारत में गुरुवार को बड़े धूमधाम से 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न सरकारी भवनों विभिन्न संस्थाओं में आन, बान व शान के साथ तिंरगा फहराया गया वहीं शिक्षण संस्थानों में भी हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय में अधिशासी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह, खेतासराय थाना में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में प्रबंधक कहकशां खान आदर्श भारती महाविद्यालय में प्राचार्य विनय सिंह, सोंधी ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्रा ने झण्डा फहराया जेडी कान्वेंट स्कूल में उपनिरीक्षक महंगू यादव ने झंडा फहराया इसके उपरांत इस देश के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर मसूद खान, अखिलेश चन्द्र मिश्र, श्यामजीत पाण्डेय, दिनेश कुमार गुप्ता, कैप्टन राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, मनीष कुमार गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।