Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, प्रस्तुत किया ताइक्वांडो कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, प्रस्तुत किया ताइक्वांडो कार्यक्रम

  • सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया अदभुत कार्यक्रम

जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआही में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गयी। इसके बाद बिभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के दौरान ढोल नगाड़े की धुन पर स्कूल से प्रभातफेरी निकालकर इंदिरा चौक पहुंचे। इस दौरान उक्त स्कूल के प्रबंधन डॉ. थामस जोसेफ और प्रिंसिपल फादर स्टालिन के द्वारा इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा इंदिरा चौक के समीप ताइक्वांडो सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डायरेक्टर वल सम्मा वर्की, वाइस प्रिंसिपल संजय यादव, अध्यापक नजरुलबारी, संदीप सिंह, राम सागर यादव, संजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, संतोष कुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।