Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरयातायात जागरूकता कार्यक्रम में दिलायी गयी शपथ

यातायात जागरूकता कार्यक्रम में दिलायी गयी शपथ

  • वाजिदपुर तिराहे पर नवनिर्मित यातायात पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात माह अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाये जा रहो अभियान के क्रम में द सनशाइन पब्लिक स्कूल भकुरा में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया व नवनिर्मित यातायात पुलिस बूथ वाजिदपुर का उद्घाटन हुआ। शनिवार को यातायात माह के तत्वाधान में अभियान के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रम दुर्घटना बहुल क्षेत्रों को सही कराना जिसके क्रम में प्रचार-प्रसार कर जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही किया गया व इनके दुष्परिणाम से उनको अवगत कराया गया। दोषी पाये जाने पर चालान की कार्यवाही की गयी व इसके प्रति प्रचार प्रसार करते हुए वाहन चालकों को जागरूक किया गया तथा इसके अतिरिक्त द सनशाइन पब्लिक स्कूल भकुरा में निबंध, क्विज, रंगोली, व संभाषण प्रतियोगिता के साथ साथ यातायात जागरुकता  कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें  मुख्य अतिथि के रुप में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर एसपी उपाध्याय, बीएसए संतोष कुमार सिंह, रजिस्ट्रार शीतलेंद्र कुमार सिंह, एसडीसी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएचओ सरायख्वाजा, आरआई परिवहन अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य द सनशाइन पब्लिक स्कूल मिथिलेश दुबे, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला मौजूद रहे। बच्चों द्वारा रंगोली, संभाषण, क्विज, निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।