― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोटे अनाज उत्पादन की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा

मोटे अनाज उत्पादन की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। कृषि भवन सभागार में मंगलवार को आत्मा योजनान्तर्गत जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मोटा अनाज की खेती के प्रोत्साहन हेतु किसानों को मोटे अनाज की खेती का जनपद में दायरा बढ़ाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने और उससे दूर होने वाली वीमारियों से प्रशिक्षित किया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा रमेश चंद्र यादव ने कहाकि मोटे अनाज की उपयोगिता को देखते हुए 2023 को दुनिया भर में मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ मोटे अनाजों की खूवियों से इतने प्रभावित है कि इन्हें सुपर फुड्स के रूप में मान्यता दे रहे है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने श्री अन्न योजना का नाम दिया है। मिलेट्स के बारे में जागरूकता बढ़े इसीलिए यह बैठक आहुत की गई है। उपलब्धता कम होने से महँगा मिलता है। पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होने के कारण मोटे अनाज को एनीमिया व कुपोषण की समस्या को दूर करने में सहायक माना जाता है। मोटे अनाजों में फाइवर की प्रचुरता मधुमेह और मोटापे से बचाती है। मिलेट्स की खेती हेतु पाच वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई, उन्नतिशील प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने से लेकर वेहतर खेती की जानकारी देने के लिए प्रत्येक गांव में किसान गोष्ठी आयोजित कर मोटे अनाज की खेती हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राम आजाद, केपी यादव, यदुनाथ, संजय पाठक, अमित सिंह, डा. बटेश्वर नाथ, बृजेश मिश्र, हवलदार सिंह, सभाजीत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Share Now...