Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरमेले में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान व रामेश्वरम महादेव का दर्शन...

मेले में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान व रामेश्वरम महादेव का दर्शन पूजन की

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के सई गोमती नदी के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। उसके बाद वहां स्थित रामेश्वरम महादेव का दर्शन पूजन व जलाभिषेक किया। मेले में आस-पास के गांवों के लोगो के अलावा अन्य जनपदों के लोगो ने भी स्नान कर दर्शन पूजन किया। मेले में भोर से ही लोगों ने संगम में स्नान करना शुरू कर दिया। मेला दिन बढ़ने के साथ साथ बढ़ने लगा।दोपहर होते होते हजारों लोग जमा होने लगे। पुरुषों ने मेले का मशहूर रेवड़ा खरीदा। महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदने में दिलचस्पी लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे। मेले में लगे झूले व चरखे का भी महिलाओं व बच्चो ने आनंद उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। थानाप्रभारी राजेश यादव लगातार मेले में चक्रमण करते रहे। उन्होंने कई मनबढ़ों को हुड़दंग मचाने पर पकड़ कर बैठाया।