Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरमेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के विभिन्न वार्डों से अध्यक्ष एवं सभी सभासदगढ़ ने मेरी माटी मेरा देश कलश को नगर पालिका टाउन हॉल का मैदान प्रांगण में एकत्र किया। उसी क्रम में 6 बजे से देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति से कलाकार रविंद्र सिंह ज्योति, आशीष पाठक अमृत, अभिषेक मयंक ने माहौल को देशभक्ति रंग में कर दिया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं विभिन्न वार्डों से आए कलश में मेरी माटी अक्षत चावल एकत्र किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहां कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश ‘मेरी माटी मेरा देश’ कलश यात्रा को भव्यरूप से मना रहा है। वही जनपद में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से हम लोग बड़े उत्साह के साथ अमृत कलश यात्रा को नगर के हर क्षेत्र से इकट्ठा कर कलश को आज रवाना करेंगे। जहां पूरे देश का कलश इकट्ठा होकर एक बड़ा संदेश स्वच्छता के प्रति, देश के विकास के प्रति, देश को उजागर करने के लिए करेगा। उन वीर शहीदों को नमन जिन्होंने अपने प्राण की आहुति देश के लिए दी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या रहे। आगंतुकों का स्वागत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्य व आभार अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, विकास शर्मा, अमित श्रीवास्तव, सभासद नंदलाल यादव, संतोष मौर्य, बसंत प्रजापति, राजेंद्र मौर्य, पिंटू शेख, गुलफाम अहमद, अनिल यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।