Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमृतका के परिवार को कंपनी ने दी तीन लाख की आर्थिक सहायता

मृतका के परिवार को कंपनी ने दी तीन लाख की आर्थिक सहायता

जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के मढ़ी गांव में १० अक्टूबर को गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से मृत हुई किशोरी आंचल विश्वकर्मा के परिजन को कंपनी द्वारा तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आर्थिक सहायता का चेक आईएचबी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर आत्मानंद यादव ने मृतका के पिता रामबली को सौंपा।

गौरतलब हो कि विगत दस अक्टूबर को घर से एक किमी दूर चचेरी बहन संग खेत देखने जाते समय हिसामपुर की सीमा पर गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मढ़ी गांव की आंचल की मौत हो गईं थी। कंपनी आर्थिक सहायता देने में आनाकानी कर रही थी। ग्रामीणों ने समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में सहायता न देने पर काम रोकने की चेतावनी दी थी जिसकी जानकारी सांसद वीपी सरोज को हुई तो उन्होंने शुक्रवार को चौपाल लगाकर एसडीएम माज अख्तर की उपस्थिति में कंपनी के अधिकारियों को तलब किया। आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। शनिवार को कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने तीन लाख का चेक मृतका के पिता रामबली को सौंप दिया।