Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुसीबत बन रहा सीवर प्लांट के लिये खोदा गया गड्ढा

मुसीबत बन रहा सीवर प्लांट के लिये खोदा गया गड्ढा

  • गली-कुची में आये दिन हो रही छोटी-बड़ी घटनाएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र में सीवर प्लांट के लिए खोदा गया गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा हैं। आए दिन कोई न कोई गढ्ढे में गिरकर चुटहिल हो रहें हैं तो वहीं कई जगह बड़ी घटनाएं भी हो रहीं हैं। ऐसे में नगर छिटपुट घटनाएं हदसों की ओर बढ़ती नजर आ रही है। बताते चलें कि शहर के तमाम जगहों पर सीवर प्लांट का काम धीमी गति से चल रहा हैं। जिसके कारण जनपद वासियो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। गली-गली में गड्ढों की भरमार है। एक बन्द भी नही हो रहा तो दूसरा खोद कर तैयार कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को तड़के सुबह नगर के व्यस्ततम बाजार चहारसू चौराहे पर एक सफेद वैगेनार कार ळझ् 62 ण्झ् 9093 गढ्ढे में जा घुसी गनीमत रही की कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। नगर क्षेत्र में कम चौडाई वाले सड़क किनारे घने बाजार में सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे में था और तेज गति से वाहन चलाकर आ रहा था। जिससे स्थिति कन्ट्रो नही हो पाई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना हैं कि सम्बन्धित विभाग के जिम्मेदार अगर व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में दिनों रात कार्य कराये तो होने वाली दुर्घनाओं पर जल्द नियंत्रण किया जा सकता हैं।