Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालय मियाँपुर मे वितरत की गयी अधिगम...

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालय मियाँपुर मे वितरत की गयी अधिगम सामग्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के क्रम में गोद लिये गये कम्पोजिट विद्यालय मियांपुर, नगर क्षेत्र, जौनपुर पर अध्ययनरत छात्रों को लर्निंग किट, पेंटिंग की सामग्री, मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा वितरित की गयी। विद्यालय के छात्रों के अधिगम स्तर को उच्च करनें हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बीएसए द्वारा बताया गया कि उक्त सामग्री से बच्चों के निपुण होनें मे मदद मिलेगी। विद्यालय मे अधिगम सामग्री के वितरण के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के समस्त कार्यरत कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहें। उपस्थित जन समुदाय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किये जा रहे पुनित कार्यों की सराहना की गयी।