Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होने पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाए जाने के सम्बन्ध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बीआरपी इन्टर कालेज के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्टाल, पेयजल आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मोबाईल टायलेट और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहे। वाजिदपुर में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि इस दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहे।  जिलाधिकारी ने कलीचाबाद में बनी महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण स्थल पर भी जाकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साइ तेजा सीलम, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।