Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया...

मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बीपी सरोज अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं और उसके समाधान के लिए बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, लघु उद्योग मंत्री सचान सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से भी मुलाकात कर अपने लोकसभा में चल रहे कार्यों के संबंध में अवगत कराया और वर्तमान में हो रहे बिकास कार्यों को और तेजी से पूरा कराने का आग्रह किया। सांसद ने उर्जा मंत्री से मिलकर जर्जर तारों खम्भें को यथाशीघ्र बदलवाने तथा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कार्य की धीमी गति पर अवगत कराया। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री से मिलकर लोकसभा की छोटी बड़ी लगभग 56 सड़कों की सूची सौंपी और इन पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जनपद की राजनीति पर परिचर्चा की तथा मुख्यमंत्री को कुछ प्रमुख सड़कों और बसुही नदी पर जगह जगह तीन पुल निर्माण के लिए भी निवेदन किया।