Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरमिस फायर हो जाने से विद्यालय प्रबंधक की बची जान

मिस फायर हो जाने से विद्यालय प्रबंधक की बची जान

जौनपुर धारा, खुटहन। चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान्न की दुकान पर रविवार की सुबह बैठकर मोबाइल देख रहे एक विद्यालय के प्रबंधक व प्रापर्टी डीलर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से फायर का प्रयास किया। मिस फायर हो जाने के बाद दुकान पर बैठे लोगों के ललकारने पर बदमाश उसी बाइक से जौनपुर की तरफ भाग गए। पुलिस अज्ञात दो बदमाशों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर बदमाशों की शिनाख्त हेतु बाजार में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। शेरापट्टी गांव निवासी चंद्रसेन यादव उर्फ पप्पू एक विद्यालय के प्रबंधक व प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। रोज की तरह सुबह वे उक्त दुकान पर बैठकर अपना मोबाइल देख रहे थे तभी बदलापुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच एक बाइक स्टार्ट कर सड़क पर खड़ा हो गया तथा दूसरे ने जेब में रखा तमंचा निकाल पप्पू की कनपटी पर पीछे से फायर करने लगा। कट की आवाज के साथ साथ फायर मिस हो गया। दुकानदार व वहां बैठे अन्य लोग पहले तो दहशत में आ गए। मिस फायर होता देख वे लोग भी ाfहम्मत जुटा कर ललकारने लगे। खुद को घिरता देख बदमाश उसी बाइक पर बैठकर जौनपुर की तरफ भाग गए। भागते समय कई स्थानों पर उनका सीसीटीवी फुटेज भी कैमरे में कैद हो गया है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि आरोप के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।