जौनपुर धारा, मछलीशहर। मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग पर फत्थूपुर गाँव के निकट बीती रात हुई दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सिकरारा थाना क्षेत्र के अलीशाहपुर गाँव निवासी राजबली सेठ 70 वर्ष अपने पोते आकाश सेठ 22 वर्ष के साथ शनिवार को मुस्तफाबाद बाजार गए हुए थे। रात नौ बजे वह दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी दोनो मतरी बाजार से फत्तोपुर गाँव के सामने से पहुंचे थे कि सामने से आ रहे राजन सोनी 20 वर्ष उर्फ मतलबी निवासी मुस्तफाबाद अपनी बाइक से मछलीशहर से अपने घर की तरफ लौट रहा था। अभी दोनों आमने सामने पहुंचे थे कि दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर इतनी भयानक थी कि आकाश सेठ की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
दो बाइकों में टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

Previous article
Next article

