Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमिस एंड मिसेज यूपी क्वीन सीजन 2 में चार का हुआ चयन

मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन सीजन 2 में चार का हुआ चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के रघुवंशी होटल में फ्रेड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित एवं रघुवंशी ग्रुप द्वारा संयोजित आगामी 19-मार्च को होने वाले मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन का पहला एडिशन संपन्न हुआ। ऑडिशन में जौनपुर जिले भर से दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कैटवॉक टैलेंट राउंड क्वेश्चन आंसर मे मिसेज में डॉ.प्रिया व मिस में खुशबू प्रजापति, नेहा सिंह, काजोल सोनकर ने शानदार प्रस्तुति करते हुए अपना स्थान फाइनल के लिए बनाया। इनके अलावा 6-प्रतिभागियों पर अभी निर्णय आना बाकी निर्णायक मंडल के रूप में ज्योति कपूर डॉक्टर प्रियंवदा सिंह डॉ.शैली निगम शामिल रही। आयोजक मिनाज शेख ने बताया कि आगामी 26फरवरी को लखनऊ ऑडिशन के अलावा वाराणसी,आजमगढ़, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर, ऑडिशन किया जाएगा। जिसमें 19 मार्च को जौनपुर ग्रैंड फिनाले मे 15 मिसेज व 20 मिस कम्पटीशन करेंगी। जिसमें मिस और मिसेज का खिताब बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा चुना जाएगा। वही सलमान शेख ने बताया विजेता को 51000 कैश क्राउन गिफ्ट हैंपर भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद के कई प्रतिष्ठान भी सहयोग के रूप में शामिल हुए इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी गण एवं सदस्य सरला, महेश्वरी, उर्वशी सिंह, सोनी रघुवंशी, वंशिका सिंह, अर्चना सिंह, आकांक्षा द्विवेदी, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, राहिल शेख, हर्षवर्धन रघुवंशी, इमरान इराकी, ज्योति श्रीवास्तव, आदर्श शिवानी चौरसिया, अफसाना, सुधांशु सिंह, मंजू सोनकर, स्वराम शर्मा, सुमित साहू, संजय खान सहित आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।