Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत महिलाओं व लड़कियों को किया जागरुक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व लड़कियों को किया जागरुक

  • गुड व बैड टच के बारे में बताया गया

जौनपुर धारा, पवांरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद ने महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह, शालिनी सिंह के साथ बनकट व कुड़रिया गांव में जाकर महिलाओं व लड़कियों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नारी की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए अभियान चला रही है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ आप लोगों को मिले इसके लिए पुलिस भी आपकी सहायता करेगी। वहीं महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह, शालिनी सिंह ने बच्चियों को गुडटच एवं बैडटच के बारे में जानकारी दी। कहा कि अगर कोई मनबढ़ किस्म का मनचला आप लोगों को स्कूल, ट्यूशन व कहीं जाते समय रास्ते में परेशान करता है तो उसके महिला हेल्प डेस्क बच्चियों की सहायता करेगा। महिलाओं से कहा कि कहीं आते-जाते समय कोई परेशान करे तो या गलत कमेन्ट करे तो उपरोक्त बताये गये नम्बरों पर कॉल कर सहायता ले सकती हैं।