जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बद्दोपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय सरिता देवी पत्नी कैलाश प्रसाद को मंगलवार की सुबह दबंग पट्टीदारों ने जमीनी विवाद के चलते लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मारपीट में महिला घायल


