Homeअपना जौनपुरमामूली विवाद में छोटे ने बड़े भाई को चाकू घोंपकर मार डाला

मामूली विवाद में छोटे ने बड़े भाई को चाकू घोंपकर मार डाला

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • सुरेरी के सरायडीह गांव में रविवार की रात हुई घटना, स्वजन ने नहीं दी तहरीर
  • चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लिया कब्जे में
  • दोनों थे शराब के नशे में, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जौनपुर धारा, खुटहन। सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव में रविवार की रात मामूली बात को लेकर कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। चौकीदार की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। सोमवार की शाम खबर लिखे जाने तक स्वजन ने थाने में तहरीर नहीं दी है। नशे की हालत में 45 वर्षीय संजय कन्नौजिया व उसके छोटे भाई संतोष कन्नौजिया मामूली सी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर हाथापाईं होने लगी। इसी दौरान संतोष के सिर पर खून सवार हो गया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर संजय को लहूलुहान कर दिया। स्वजन खून से लथपथ संजय को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन चोरी-छिपे अंत्येष्टि की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने गांव के चौकीदार को सूचना दे दी। चौकीदार ने थाने पर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सक्रिय हो गए। मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान संतोष के चाकू से प्रहार कर देने से गंभीर चोट के कारण संजय की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। स्वत: संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here