Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरविद्युत तार की चपेट में आने से फोटोग्राफर के झुलसने से मौत

विद्युत तार की चपेट में आने से फोटोग्राफर के झुलसने से मौत

  • डीजे सवार तीन अन्य भी झुलसे, बारात में मची अफरा तफरी
  • मृतक के घर मचा कोहराम, देर रात सादे समारोह में विवाह हुआ संपन्न

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर में बीती रात करीब 9 बजे डीजे के ऊपर खड़े होकर वीडियोग्राफी करने के दौरान फोटोग्राफर का शरीर हाई वोल्टेज विद्युत तार में छूने से बुरी तरह झुलसने से मौके पर ही जहां उसकी मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी होते ही बारात में मातम छा गया। बताते है कि सोमवार को ग्राम सराय रैजोत (घूरीपुर), थाना मऊ आइमा प्रयागराज से दीपक मौर्य की बारात स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी राजकिशोर मौर्य की पुत्री सरिता देवी के यहां रात करीब नौ बजे पहुंची। जलपान के पश्चात जब द्वारचार के लिए बाराती डीजे बजाते नहर की पटरी से आगे बढ़े उसी दौरान थोड़ी दूर जाने के बाद फोटोग्राफर राजेंद्र उर्फ सागर पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम सराय रैजोत (घुरीपुर), थाना मऊ आइमा प्रयागराज का निवासी फोटोग्राफर डीजे के ऊपर चढ़कर वीडियोग्राफी करने लगा। उसी दौरान उपर से गए हाई वोल्टेज विद्युत तार उसके गले में छू जाने से वह करेंट की चपेट मे आकर चिपक गया और झुलसने लगा। जब तक लोग कुछ कर पाते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी के साथ ही दो तीन और डीजे सवार हल्का झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को लेकर उनके परिचित अविलंब अपने घर रवाना हो गये। जानकारी होते ही बाराती और घराती में मातम छा गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश यादव ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के घर सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं देर रात सादे ढंग से विवाह संपन्न हुआ और भेर में ही लड़की की विदाई भी हुई। जहां गांव की बारात में घटना के चलते गांव में मातम छा गया वहीं मौत की जानकारी होते ही सागर पटेल के घर कोहराम मच गया।