Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म - ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – ज्ञान प्रकाश सिंह

जौनपुर धारा, सुइथाकला। श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के ईशापुर गांव के विन्द बस्ती में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाराष्ट्र के उद्योगपति व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी के रूप में मानव की सेवा करने को जीवन का मूल मंत्र कहा। शिविर में योग्य चिकित्सकों द्वारा कुल 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व मलेरिया आदि की नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। गौरतलब हो कि श्री सिंह द्वारा इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्र में कराया जाता है। इस दौरान पत्रकार आशुतोष सिंह, संजय विन्द, रीता, गोरेलाल मीरा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।