केराकत। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के कन्हौली ग्राम सभा कन्हौली में इन दिनों मानेगा का कार्य मानक विहीन तरीके से जेसीबी से कराया जा रहा है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त ग्राम के ग्राम प्रधान प्रदीप कन्नौजिया द्वारा इस कार्य को बेधड़क कराया जा रहा है। लोगों की माने तो ऐसे कारनामे आये दिन होते रहे है। सरकार मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार देने की योजना लाती है, जिससे ग्रामीणों का जीवन यापन चलता रहे। लेकिन उक्त ग्राम प्रधानों के जैसे चंद लोग सरकार की जनप्रिय योजना को पतीला लगाने पर तुले हुए है। वायरल वीडियों में सा$फ देखा जा सकता है कि सरकारी कार्यों व योजनाओं को मानक विहीन तरीके से करा कर प्रधान अपनी जेब भरने में लगे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मानक विहीन हो रहा मानरेगा


