Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ मनाया काला दिवस

माध्यमिक शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ मनाया काला दिवस

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने पूरे प्रदेश में शिक्षक पदाधिकारियों से 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार के प्रति कड़ा विरोध जताने के लिए आह्वान किया। उसी क्रम में जनपद जौनपुर की जिला इकाई अपने पदाधिकारियों के साथ बीआरपी इंटर कॉलेज, जनहित इण्टर कॉलेज मोलनापुर सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक कर्मचारियों के साथ अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर ‘पुरानी पेंशन बहाल करो’ का नारा लगाते हुए सरकार के प्रति कड़ा विरोध जताया गया। जनहित इण्टर कॉलेज मोलनापुर में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज ही की तारीख 1अप्रैल 2005 से नियुक्त लाखों शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों के भविष्य से जुड़ी हुई बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन प्रदेश सरकार द्वारा समाप्त कर दी गई थी। जिसकी पीड़ा झेलते हुए संगठन लगातार पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए संघर्ष कर रहा है और संघर्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी शिक्षक कर्मचारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री कमलनयन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.चंद्रसेन, राजकुमार, नवनियुक्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव, पवन कुमार यादव, विमल श्रीवास्तव, विनीत कुमार, संजय श्रीवास्तव, हीरा लाल, संजीव सिंह, विनोद सिंह, राजीव श्रीवास्तव, जगत प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सरोज, शैलेंद्र अस्थाना, डॉ.आकाश श्रीवास्तव, सीमा राज, दीक्षा मौर्या, मंजू देवी आदि शिक्षक एवं शिक्षिका बहनों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।