जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होने कहा कि देश का किसान अपनी फसलों के वाजिब भाव के साथ उसकी गारंटी कानून की मांग सहित सभी मांगों को लेकर दिल्ली आन्दोलन से ही संघर्ष कर रहा है। देश के दो बड़े किसान मोर्चों सहित कुछ जत्थेबन्दियाँ हरियाणा व पंजाब बॉर्डरों शम्भू व खनौरी पर 13 माह से भी अधिक समय से शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे थे। केन्द्र सरकार किसानों से सभी विषयों को लेकर वार्ता कर रही थी, लेकिन 19मार्च को जब किसान संगठन व सरकार के मध्य वार्ता समाप्त हुई तो उसके पश्चात वापिस अपने मोर्चों पर लौट रहे किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार के द्वारा गिरफ्तार किया गया और दोनों मोर्चों को प्रशासन के द्वारा तानाशाही रवैये से हटाया गया। वहां मौजूद बुजुर्ग किसानों व महिलाओं को भी डिटेन किया गया। जिससे देशभर के किसानों में रोष की स्थिति व्याप्त हुई है। उन्होने कहा कि यह हमारे अधिकारों का हनन है, क्योंकि हमें ‘राईट टू प्रोटेस्ट यह अधिकार प्रदान करता है। उन्होने मांग किया कि देश के किसानों के हित में उचित निर्णय लें व न्याय दिलायेंं।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मांगों को लेकर किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

Previous article

