जौनपुर धारा,जौनपुर। परमानतपुर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ, मैहर मंदिर में 32वां श्रृंगार महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दो दिवसीय महोत्सव में माँ शारदा शक्तिपीठ की आध्यात्मिक चेतना का विस्तार किया, जहाँ माता के दर्शन और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। माँ शारदा मन्दिर परिसर में देवी-देवताओं की दिव्य झाँकियाँ और सनातन संस्कृति के प्रचार हेतु पूर्वांचल के प्रमुख कलाकारों ने भजन और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दी। ट्रस्ट परिवार की वरिष्ठ महिला ने भक्ति संगीत कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ शारदा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। कलाकारों में राहुल पाठक, सविता पाठक, गुलाब राही, आशीष पाठक अमृत, सविता अंशुमान, अवधेश पाठक, कुसुम लता, राजेन्द्र राज, दीपक पाठक और अन्य शामिल थे। श्रद्धालुओं ने इन भक्ति गीतों पर तालियाँ बजाकर आनंद लिया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। महोत्सव के आयोजक और ट्रस्टी रविकांत जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। अखंड रामायण पाठ के बाद महोत्सव के दूसरे दिन माता की मंगला आरती के साथ 56 भोगों द्वारा माता का श्रृंगार किया गया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
माँ शारदा श्रृंगार महोत्सव का भव्य समापन धूमधाम से हुआ



